मुख्य इंडिकेटर्स

जनसंख्‍या

  • जनसंख्या के दृष्टीकोण से बिहार, भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।
  • यहां की कुल जनसंख्या 2011 के जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या 10,40,99,452 है जिसमें पुरुष 5,42,78,157 और महिला – 4,98,21,295 हैं।
  • कुल जनसंख्या में पुरुषों का हिस्सा 52.14%और महिलाओं का 47.86 % है।
  • बिहार की जनसंख्‍या का 46 प्रतिशत 18 साल तक के बच्‍चों का है।
  • बिहार का जनसंख्या घनत्व 1106 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से बिहार भारतीय राज्यों में प्रथम है।
  • (94,163 वर्ग किमी) भौगोलिक क्षेत्र के साथ यह भारत 13 वां सबसे बड़ा राज्य है।
  • बिहार में ग्रामीण जनसंख्या का सर्वाधिक प्रतिशत किसी भी भारतीय राज्य की तुलना में सबसे ज्‍यादा 7% (92,341,436 व्यक्ति) है।
  • बिहार का शिवहर जिला सबसे ज्‍यादा जनसंख्या घनत्व (1880) वाला है।
  • पटना बिहार का सबसे जयादा आबादी वाला जिला (54.8 लाख) है और बिहार की कुल आबादी में इसकी भागीदारी 5.6% है।
  • राज्य की कुल आबादी का लगभग 81% , 24 जिलों में फैला है, जबकि शेष 19% 14 जिलों से है।
  • बिहार में 2 मिलियन लोगों की उम्र 20 वर्ष से कम है जो इसकी आबादी का 49.2% है।
  • बिहार की पुरुष जनसंख्या का 7% और महिला की आबादी का 48.6% 20 साल से कम उम्र के हैं।
  • बिहार में 1 मिलियन लोगों की संख्या 7 वर्ष से कम है, जो राज्य की आबादी का लगभग 18.4% है।

बिहार के जिलों का जनसंख्‍या घनत्‍व, शहरीकरण, लिंगानुपात और अनुसूचित जाति का प्रतिशत 

बिहार के जिले  घनत्‍व शहरीकरण लिंगानुपात बाल लिंगानुपात अनुसूचित जाति का %
अररिया 993 6.00% 921 957 13.61%
अरवल 1,099 7.40% 928 940 20.16%
औरंगाबाद 769 9.32% 926 944 24.10%
बांका 674 3.50% 907 943 12.18%
बेगूसराय 1,549 19.18% 895 919 14.55%
भागलपुर 1,182 19.83% 880 938 10.49%
भोजपुर 1,139 14.29% 907 918 15.59%
बक्‍सर 1,002 9.64% 922 934 14.75%
दरभंगा 1,728 9.74% 911 931 15.64%
गया 883 13.24% 937 960 30.39%
गोपालगंज 1,260 6.35% 1,021 954 12.49%
जमुई 568 8.26% 922 956 17.19%
जहानाबाद 1,209 12.01% 922 922 19.81%
कैमूर 488 4.03% 920 942 22.69%
कटिहार 1,005 8.92% 919 961 8.57%
खगडिया 1,122 5.23% 886 926 14.83%
किशनगंज 897 9.53% 950 971 6.69%
लखीसराय 815 14.29% 902 920 15.31%
मधेपुरा 1,120 4.42% 911 930 17.30%
मधुबनी 1,282 3.60% 926 936 13.08%
मुंगेर 964 27.79% 876 922 13.44%
मुज्‍ज्‍फरपुर 1,514 9.86% 900 915 15.66%
नालंदा 1,222 15.91% 922 931 21.12%
नवादा 890 9.71% 939 945 25.47%
पशिचम चंपारण   753 9.99% 909 953 14.08%
पटना 1,823 43.07% 897 909 15.77%
पूर्वी चंपारण 1,285 7.87% 902 933 12.74%
पूर्णिया 1,011 10.51% 921 954 11.98%
रोहतास 763 14.45% 918 931 18.57%
सहरसा 1,127 8.24% 906 933 16.69%
समस्‍तीपुर 1,467 3.47% 911 923 18.85%
सारण 1,496 8.94% 954 926 12.00%
शेखपुरा 924 17.13% 930 940 20.60%
शिवहर 1,880 4.28% 893 929 14.73%
सीतामढी 1,492 5.56% 899 930 11.85%
सीवान 1,501 5.49% 988 940 11.61%
सुपौल 919 4.74% 929 944 15.89%
वैशाली 1,717 6.67% 895 904 21.12%
कुल/औसत 1,106 11.29% 918 935 15.91%
           

जनसंख्‍या घनत्‍व –  प्रति 1 वर्गकिलोमीटर में रहने वालों आबदी          

लिंगानुपात – प्रति 1000 पुरूषों पर महिलाएं  )    

बाल लिंगानुपात –  प्रति 1000 लडकों पर  लड़कियों की संख्‍या

 

Top Donors