अपना बिहार

बिहार के बारे में

बिहार पूर्व भारत में एक राज्य है जो 83 डिग्री -30 ‘से 88 डिग्री -00’ अक्षांश के बीच स्‍थित है। यह भारत के सबसे पुराने राज्‍यों में से एक है। बिहार नाम, बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ , जिसे विहार के स्थान पर इसके अपभ्रन्स रूप बिहार से संबोधित किया जाता है।  . बिहार के पश्चिम में उत्तर प्रदेश, पूर्व में पश्चिम बंगाल, उत्तर में नेपाल और दक्षिण में झारखण्ड है. प्राचीन भारत में, बिहार को सत्ता, शिक्षा और संस्कृति का केंद्र माना जाता था। इसकी राजधानी पाटलिपुत्र की स्‍थापना 490 ईसा पूर्व मगध के राजा ने की थी। लगभग छठी शताब्दी ईसा पूर्व वैशाली शासक जनता के प्रतिनिधियों द्वारा चुना जाने लगा और गणतंत्र की स्थापना हुई। विश्‍व को सर्वप्रथम गणतंत्र का ज्ञान करानेवाला स्‍थान बिहार के वैशाली को ही प्राप्‍त है। आज वैश्विक स्‍तर पर जिस लोकशाही को अपनाया जा रहा है, वह यहाँ के लिच्छवी शासकों की ही देन है। 

यहाँ अनेक नदियां बहती हैं जिनमें गंगा प्रमुख है। अन्‍य नदियां हैं- सोन, पुनपुन, फल्गु, कर्मनाशा, दुर्गावती, कोसी, गंडक, घाघरा आदि। बिहार गंगा तथा उसकी सहायक नदियों के मैदान में बसा है। झारखण्ड के अलग होने के बाद बिहार की भूमि मुख्यतः नदियों के मैदान और समतल भूभाग है। बिहार गंगा के पूर्वी मैदान में है।

1 अप्रैल 1912 ई. को बिहार प्रांत बंगाल से विधिवत रूप में अलग हुआ। जिसका नोटिफिकेशन 22 मार्च 1912 ई. को किया गया था। 1936 में उड़ीसा इससे अलग कर दिया गया। स्वतंत्रता के बाद बिहार का एक और विभाजन हुआ और सन् 2000 में झारखंड राज्य इससे अलग कर दिया गया। 

प्रशासनिक दृष्टिकोण से बिहार को 9 प्रमंडल तथा 38 जिलों, 101 अनुमंडलों, 534 प्रखंडों, 8,406 पंचायतों तथा 45,103 गाँवों में बाँटा गया है। कानून व्यवस्था के संचालन के लिए 43 पुलिस जिलों के अंतर्गत 853 थाने आते हैं जिनमें 4 रेलवे पुलिस जिले तथा 40 रेलवे थाने शामिल हैं। 

 पटना प्रमंडल – जिले व जनसंख्या 

पटना प्रमंडल 6 जिलों (पटना, नालंदा, भोजपुर, रोहतास, बक्सर अउरी कैमूर) का प्रमंडल है जिसकी आबादी – 17,662,618 है और मुख्यालय पटना है । 

तिरहुत प्रमंडल – जिले व जनसंख्या 

तिरहुत प्रमंडल 6 जिलों (पच्छिमी चम्पारण, पूर्वी चंपारण  न, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली) का प्रमंडल है जिसकी आबादी – 21,356,045 है और मुख्यालय मुजफ्फरपुर है ।

सारण प्रमंडल – जिले व जनसंख्या 

सारण प्रमंडल 3 जिलों ( सारण, सिवान और गोपालगंज) का प्रमंडल है जिसकी आबादी – 9,819,311 है और मुख्यालय छपरा है ।

दरभंगा प्रमंडल – जिले व जनसंख्या 

दरभंगा प्रमंडल 3 जिलों ( दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर) का प्रमंडल है जिसकी आबादी – 15,607,164 है और मुख्यालय दरभंगा है ।

सहरसा प्रमंडल – जिले व जनसंख्या 

सहरसा प्रमंडल 3 जिलों ( सहरसा, मधेपुरा, सुपौल) का प्रमंडल है जिसकी आबादी – 6,120,117 है और मुख्यालय सहरसा है। 

पुर्णिया प्रमंडल – जिले व जनसंख्या 

पुर्णिया प्रमंडल 4 जिलों ( पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज) का प्रमंडल है जिसकी आबादी – 10,838,424 है और मुख्यालय पूर्णिया है।

भागलपुर प्रमंडल – जिले व जनसंख्या 

भागलपुर प्रमंडल 2 जिलों (भागलपुर, बांका) का प्रमंडल है जिसकी आबादी – 5,061,565 है और मुख्यालय भागलपुर है।

मुंगेर प्रमंडल – जिले व जनसंख्या 

मुंगेर प्रमंडल 6 जिलों ( मुंगेर, जमुई, खगड़िया, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा) का प्रमंडल है जिसकी आबादी – 6,408,375 है और मुख्यालय मुंगेर है। 

मगध प्रमंडल – जिले व जनसंख्या 

मगध प्रमंडल 5 जिलों ( गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल) का प्रमंडल है जिसकी आबादी – 10,931,018  और मुख्यालय गया है।

Top Donors