बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के मा. विधायकों के साथ स्थितियों की हो रही समीक्षा : डॉ प्रेम कुमार

Home / चर्चा में / बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के मा. विधायकों के साथ स्थितियों की हो रही समीक्षा : डॉ प्रेम कुमार

पटना, 3 अगस्त। बिहार सरकार में कृषि, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर कहा कि बिहार में बाढ़ का प्रकोप हर दिन बढ़ता जा रहा है। इस बात में कोई संशय नहीं कि राज्यवासी दो आपदाओं को एक साथ झेल रहे हैं और यह हमारे लिए बड़ी कठिन घड़ी है। एनडीए की सरकार ऐसी हर विपदा में अपने जनता के साथ खड़ी है। राज्य के 14 जिलों की लगभग 49 लाख 50 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है। हालांकि बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार चलाए जा रहे हैं। उनको सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है साथ ही साथ भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है। सिर्फ मनुष्य ही नहीं हम बेजुबान पशुओं की भी देखभाल में लगे हुए हैं, उनके लिए भी शिविर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

डॉ कुमार ने कहा, “बाढ़ प्रभावित जिलों के विधायकों से लगातार बात की जा रही है। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बाढ़ प्रभावित जिले के विधायकों के साथ इलाके में बाढ़ की स्थिति, किसानों, मत्स्यपालकों एवं पशुपालकों की स्थिति एवं नुकसान तथा सरकार के चलाये गए राहत कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है। परसों दरभंगा और मधुबनी, कल गोपालगंज सिवान और छपरा के माननीय विधायकों के साथ इलाके में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों से मिले सुझावों पर काम किया जा रहा है। बाढ़ की स्थिति वाले जिलों में फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण किया जा रहा है, ज्यादा वर्षा होने और नदियों में जल स्तर बढ़ने के कारण विभिन्न जिलों में फसल विशेषकर धान को नुकसान हुआ है। वास्तविक नुकसान के आकलन के बाद इसकी भरपाई आपदा प्रबंधन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार की जाएगी।”

कृषि मंत्री ने कहा, “बाढ़ से प्रभावित एक लाख 94 हजार परिवारों के खाते में छह-छह हजार की सहायता राशि भेज दी गई है। शेष प्रभावित परिवारों के खाते में भी शीघ्र ही राशि भेज दी जाएगी। राज्य के विभिन्न जिलों में 1340 सामुदायिक किचेन चलाए जा रहे हैं, जिनमें प्रतिदिन करीब नौ लाख लोग भोजन कर रहे हैं। विभिन्न जिलों में 19 राहत केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां पर 27 हजार लोगों को रखा गया है और उन्हें जरूरी सामान मुहैया काराए जा रहे हैं। एनडीआरफ टीमों की तैनाती भी की गई है। इसके अलावा सरकार ने सहायता राशि भी देने का निर्णय लिया है।

डॉ कुमार ने कहा, “हमारी सरकार राज्यवासियों की मदद के लिए तत्पर है। हमारे नेता समय-समय पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं ।

Leave a Comment

Top Donors